10 ऐसी कंपनियां जहां हर कोई चाहता है नौकरी



प्रोफेशनल की नेटवर्किंग साइट लिंक्डइन की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गूगल नौकरी करने वालों के बीच विश्व की सबसे लोकप्रिय कंपनी है। इसके बाद दूसरे स्थान पर एप्पल और तीसरे पायदान पर यूनिलीवर है।

लिंक्डइन ने अपने 30 करोड़ से अधिक यूजर्स के साथ बातचीत के आधार पर विश्व के 100 सबसे लोकप्रिय नियोक्ताओं की सूची 2014 (World's 100 Most InDemand Employers: 2014) तैयार की है।

किसी भारतीय कंपनी को इस सूची में स्थान नहीं मिला है। सूची में अमेरिकी कंपनियों का दबदबा है और अमेरिका मुख्यालय वाली 63 कंपनियों का इसमें नाम है। इसके अलावा सबसे लोकप्रिय 10 में से आठ कंपनियां अमेरिका की हैं।

1.गूगल,
2. एप्पल
3. यूनिलीवर
4.माइक्रोसाफ्ट 
5. फेसबुक 
6.अमेजन 
7. प्रॉक्टर एंड गैंबल
8.जीई  
9.नेस्ले 
10.पेप्सिको

क्षेत्रवार विश्लेषण से स्पष्ट है कि शीर्ष तीन क्षेत्र प्रौद्योगिकी, दूरसंचार और मीडिया हैं जिनके बाद खुदरा एवं उपभोक्ता उत्पाद और तेल एवं उर्जा कंपनियां शामिल हैं।

लिंक्डइन सर्वे के मुताबिक, सबसे लोकप्रिय कंपनियों में से 15 फीसदी कंपनियों के पास 5 हजार से भी कम कर्मचारी हैं। Socre:::::::::लिंक्डइन रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ