 भी तक आपने शब्द से शब्द अनुवाद देखा होगा। गूगल ट्रांसलेट अब विजुअल 
ट्रांसलेशन की सुविधा लेकर आया है। इस एप से अंग्रेजी से हिंदी तथा दूसरी 
19 भाषाओं में अनुवाद किया जा सकेगा।
भी तक आपने शब्द से शब्द अनुवाद देखा होगा। गूगल ट्रांसलेट अब विजुअल 
ट्रांसलेशन की सुविधा लेकर आया है। इस एप से अंग्रेजी से हिंदी तथा दूसरी 
19 भाषाओं में अनुवाद किया जा सकेगा।गूगल की प्रोडक्ट मैनेजर जूली ने बताया कि इस एप का इस्तेमाल करने के लिए यूजर को कैमरा ऑप्शन पर जाना होगा। इसके बाद इसके बाद उस टेक्स्ट पर फोकस करना होगा, जिसका अनुवाद चाहिए।
जल्द ही यह एप बाजार में उपलब्ध होगा। यूजर इंटरनेट कनेक्शन के बिना भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यह अपडेट एंड्रायड और आईओएस, दोनों के लिए आएगा। हालांकि इस एप में एक कमी भी है। यूजर अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद तो कर सकते हैं पर हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद नहीं हो पाएगा।
जूली के अनुसार हिंदी की लिपि कठिन होने के कारण ऐसा करने में दिक्कत है। हिंदी के अलावा जिन अन्य भाषाओं में यह सुविधा मिलेगी, उनमें थाई, बुल्गारियन, डच, चेक, डैनिश प्रमुख हैं। इससे पहले विजुअल ट्रांसलेशन की सुविधा अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, इटैलियन, पुर्तगाली, रशियन और स्पैनिश में थी।
 
 
 
 
0 टिप्पणियाँ