आपके मुताबिक काम करेगा गूगल का नया अवतार

गूगल जल्द ही अपने होम पेज को नए अवतार में पेश करने के लिए तैयार है। गूगल सिस्टम की रिपोर्ट के मुताबिक इस नए अवतार को गूगल नाउ नाम दिया गया है।

गूगल नाउ यूजर की इंटरनेट गतिविधियों का डाटा जमा कर यूजर की रुचि और जरूरत के हिसाब से होमपेज को सेट कर देगा।

उदाहरण के लिए अगर आप गूगल पर न्यूज, शेयर मार्केट और खेलों की जानकारी सबसे ज्यादा सर्च करते हैं तो गूगल नाउ होमपेज पर आपके मुताबिक ताजा जानकारियां उपलब्ध कराएगा।

यदि किसी यूजर की होम लोकेशन का डाटा जमा कर गूगल होमपेज पर वहां के तापमान, मौसम और ट्रैफिक की स्थिति की जानकारी भी देगा।

गूगल नाउ पर यूजर अपने घर, ऑफिस और मौजूदा लोकेशन को डाल सकेंगे। इसके साथ ही यह यूजर को घर से लेकर ऑफिस के रास्ते के ट्रैफिक और हैवी ट्रैफिक की स्थिति में वैकल्पिक रास्ते की जानकारी भी देगा।

आपके मनपसंद खेल के किसी मुकाबले में ताजा स्कोर क्या चल रहा इसकी जानकारी भी गूगल नाउ देगा। गूगल सिस्टम से मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल गूगल नाउ का परीक्षण किया जा रहा है।

कंपनी इसे मोबाइल फोन और कंप्यूटर दोनों के हिसाब से तैयार किया जाएगा। इस पर आप अपना फ्लाइट टिकट बुक करने के साथ ही टाइमिंग की भी जानकारी ले सकते हैं।

 sorce link

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ