भूकंप आपदा में फेसबुक ने पेश किया सेफ्टी चेक फीचर

सोशल साइट फेसबुक भूकंप आपदा में फंसे और सुरक्षित बचे लोगों का हाल बता रहा है। साथ ही आपदा क्षेत्र में फंसे यूजर्स से संपर्क करने की कोशिश कर रहा है। फेसबुक ने जीपीएस और निवास स्थान के आधार पर आपदा क्षेत्र में फंसे यूजर्स का डाटा तैयार किया है।

समाज को एक-दूसरे से जोड़ने के साथ ही अब फेसबुक नेपाल-भारत में आई भूकंप आपदा में मदद के लिए आगे आया है। दोस्त और परिजन सुरक्षित हैं या नहीं इसके लिए ‘सेफ्टी चेक’ एप जारी की है। खास बात है इसमें केवल वही यूजर्स शामिल हैं जो कि नेपाल और भारत के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में फंसे हुए हैं। Go for safetycheck nepalearthquake

ऐप के जरिये फेसबुक ऐसे लोगों से संपर्क कर पूछ रहा है कि वह सुरक्षित हैं या नहीं। पल-पल की अपडेट फेसबुक के जरिये उस व्यक्ति के दोस्तों को दे रहा है।

दूसरी तरफ, फेसबुक फ्रेंडस से भी आपदा क्षेत्र में फंसे यूजर्स के बारे में पूछ रह्रा है। यदि किसी विशेष व्यक्ति के दोस्त को उसके सुरक्षित होने के बारे में जानकारी है तो फेसबुक को दे सकता है। इसके बाद फेसबुक उसको अपडेट कर रहा है।

जिसके बाद आपदा क्षेत्र में फंसे व्यक्ति का हाल उसके दोस्त जान सकते हैं। बिहार के बेगूसराय निवासी राजेश मिश्रा ने अपने दोस्तों को भूकंप के बाद खुद के सुरक्षित होने की जानकारी दी है। फेसबुक ने उनसे सुरक्षित होने की जानकारी मांगी थी। वहीं, दिल्ली के विकल्प कुडेसिया ने बताया कि फेसबुक बता रहा है कि आपदा क्षेत्र में उनके 48 दोस्त फंसे हुए हैं। इनमें 35 सुरक्षित हैं और 13 के बारे में कोई जानकारी नहीं है।Sorce.....

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ